औरंगाबाद: बेदौलिया गांव में 10 दिनों से बंद नल-जल योजना, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
नल-जल पंप हाउस के समीप पहुंचे ग्रामीण
बेदौलिया गांव में 10 दिनों से नल-जल योजना बंद होने से पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी हो रही है. खराब समर्सिबल मोटर की मरम्मत और योजना को जल्द चालू करने की मांग की गई है.
Aurangabad News: कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र की सूही पंचायत अंतर्गत बेदौलिया गांव में करीब 10 दिनों से नल-जल योजना बंद रहने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. ग्रामीणों के अनुसार, नल-जल योजना का समर्सिबल मोटर खराब होने के कारण पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है. मोटर स्टार्ट नहीं होने से गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.
ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता को दिया आवेदन
समस्या को लेकर ग्रामीण विजय सिंह, बसंत सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज सिंह, रामचंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन सौंपा है. ग्रामीणों ने खराब समर्सिबल मोटर की मरम्मत कराने और नल-जल योजना को जल्द चालू कराने की मांग की है.
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक भी चापाकल चालू हालत में नहीं है. वहीं, अधिकांश घरों में निजी समर्सिबल मोटर की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. ऐसी स्थिति में नल-जल योजना ही ग्रामीणों के लिए पेयजल का प्रमुख साधन है.
बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अधिक परेशान
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दस दिनों से योजना बंद रहने के कारण उन्हें पानी के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है. इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र पहल कर खराब मोटर को दुरुस्त कराने और पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है.
स्वतंत्रता सेनानी बाबू केशव सिंह की जन्मस्थली है बेदौलिया
बताया जाता है कि बेदौलिया गांव स्वतंत्रता सेनानी बाबू केशव सिंह की जन्मस्थली है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी गांव के लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा. गांव के अवधेश सिंह, रामनरेश सिंह, विनय सिंह, भोलू, रंजय और संजय समेत अन्य ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई कर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










