जनता दरबार आम जनता के साथ संवाद बनाने का माध्यम : एसपी
Updated at : 03 Jan 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन

सिमरा थाने में पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में पहुंचे 68 मामले
विज्ञापन
सिमरा थाने में पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में पहुंचे 68 मामले
अंबा. आम जनता से संवाद कर पुलिस-पब्लिक संबंध को बेहतर एवं विश्वास को सशक्त बनाने के लिए थाना स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है. जिले के विभिन्न थानाें में लगाये गये जनता दरबार में अब तक दर्जनों लोगों के मामलों का त्वरित निबटारा किया गया. ये बातें पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने कही. वे शनिवार को सिमरा थाने में आयोजित जनता दरबार में कहीं. उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई किये जाने से आम लोगों का विश्वास पुलिस के प्रति बढ़ा है आप अपनी समस्या से हमें अवगत कराएं. सरकारी प्रक्रिया के निश्चित रूप से समस्या का निदान करने का प्रयास किया जायेगा. एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को आसानी से न्याय उपलब्ध कराना है. उन्होंने बेझिझक लोगों से अपनी समस्याएं जनता दरबार में रखने का अपील की. इस क्रम में 68 लोगों ने अपनी समस्या को एसपी के समक्ष रखा. इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े रहे. कई लोगों ने आसपास के थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. कर्मा बसंतपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह ने शराबबंदी को लेकर शिकायत करते हुए बताया कि सिमरा थाना क्षेत्र में तो शराब की बिक्री नहीं हो रही है, लेकिन आसपास के रिसियप और मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है. उन्होंने इन क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई की मांग की. एसपी ने इस पर संबंधित थाना के पुलिस अधिकारियों को विशेष निगरानी व कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सिमरा थाना क्षेत्र के अलावे रिसियप थाना क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी समस्याएं विस्तार से बताते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगायी. एसपी ने सभी मामलों को एक-एक कर गंभीरता से सुन कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. इस मौके पर मुफस्सिल इंस्पेक्टर परवेज अली, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, संरपच जितेंद्र कुमार यादव, भरौंधा पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र मेहता, बैरांव पैक्स अध्यक्ष मनमोहन सिंह आदि थे.भूमि विवाद से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
सिमरा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी कृष्ण सिंह गांव के ही विजय यादव पर अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया. जमीन का केवाला और रसीद उनके नाम पर दर्ज हैं. इसके बावजूद भी विजय यादव द्वारा का प्रयास किया जा रहा है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने संबंधित अंचल एवं थाना स्तर के अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये. ढिबरा गांव निवासी उदय गिरि ने गांव के ही कन्हाई चौहान पर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया. इस पर एसपी ने कहा कि यदि निर्माण निजी भूमि पर किया गया है, तो पुलिस हस्तक्षेप नहीं कर सकती, हालांकि राजस्व स्तर पर जांच कराई जा सकती है. रिसियप थाना क्षेत्र के सत्यनारायण राम ने बताया कि वर्ष 1976 में उनके पिता स्व भीखर राम को 1.20 एकड़ भूमि का पर्चा मिला था, परंतु अब तक कब्जा नहीं मिला है. एसपी ने इस मामले को भी संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया. जनता दरबार के दौरान स्थानीय लोगों ने सिमरा बाजार में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने की भी शिकायत की. इस पर एसपी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




