Indian Railways: औरंगाबाद में रेल हादसा, फेसर स्टेशन के पास पटरी से उतरी तीन बोगी

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Indian Railways: औरंगाबाद में रेल हादसा, फेसर स्टेशन के पास पटरी से उतरी तीन बोगी

दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी

Indian Railways: मंगलवार की रात 11 बज कर 55 मिनट मालगाड़ी डाउन मेन लाइन से लुप लाइन में प्रवेश कर रही थी. इसी क्रम में पीछे की तीन बोगी पटरी से उतर गई.

विज्ञापन

Indian Railways: औरंगाबाद. बिहार में रेल हादसा हुआ है. दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड पर फेसर स्टेशन के पास मंगलवार की रात यह हादसा हुआ है. मालगाड़ी की तीन बोगी पटरी से उतर गयी है. मंगलवार की रात 12 बजे के करीब यह दुर्घटना हुई है. जानकारी के अनुसार फेसर स्टेशन से पश्चिम केबिन के पास लुप लाइन में इंट्री करते समय मालगाड़ी की तीन बोगी पटरी से उतर गयी. हालांकि इससे परिचालन बाधित नहीं हुआ है. ट्रैन सुचारू रूप से चलती रही. सुबह इस लाइन को भी मरम्मत कर चालू कर दिया गया है.

सुबह तक मरम्मत का काम पूरा

हादसे के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की रात 11 बज कर 55 मिनट मालगाड़ी डाउन मेन लाइन से लुप लाइन में प्रवेश कर रही थी. इसी क्रम में पीछे की तीन बोगी पटरी से उतर गई. पहिये उतरने के बाद मालगाड़ी की तीन बोगी को काट कर उसे आगे निकाल दिया गया. हालांकि इससे रेलवे का परिचालन बाधित नही हुआ है. इसके बाद रेलवे टेक्निकल टीम के साथ अन्य टीम मौके पर पहुंची और कार्य मे लग गई. हालांकि सुबह के 8 बजे तक बोगी के पहिये को पटरी पर चढ़ा लिया गया.

Also Read: Bihar Bhumi: रक्सौल में बेतिया राज की जमीन पर 32700 लोगों का कब्जा, सरकार ने दिया खाली करने का आदेश

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन