महिला संवाद में सरकारी योजनाओं से अवगत हुई आधी आबादी

Updated at : 23 Apr 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
महिला संवाद में सरकारी योजनाओं से अवगत हुई आधी आबादी

नवीनगर मोंगिया, ओबरा के करसावां, हसपुरा के पुरहारा, देव के बेढ़ना व दाऊदनगर के चौरी में महिला संवाद हुआ

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. जिले के दस प्रखंडों में जीविका द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया. नवीनगर प्रखंड के मोंगिया, ओबरा प्रखंड के करसावां, हसपुरा के पुरहारा, देव प्रखंड के बेढ़ना एवं दाऊदनगर प्रखंड के चौरी आदि में महिला संवाद किया गया. इस कार्यक्रम में आठ हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुई. महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही महिलाओं से सुझाव भी लिया जा रहा है कि व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं है. उनके द्वारा बताये गयी अपेक्षाएं को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है एवं उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है. आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जायेगा, ताकि उस पर विचार कर समाधान एवं नीतिगत निर्णय लिया जा सके. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिये गये निर्णय व किये गये कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से सभी महिलाओं को दी जा रही है. इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण के दिशा में संचालित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं बेबी देवी, लालती देवी, दुर्गावती देवी, सिंधु देवी, रीना देवी, मुन्नी देवी एवं कंचन देवी ने अपना अनुभव साझा किया कि कैसे राज्य सरकार की योजना से लाभान्वित हो रही हैं. सदर प्रखंड के देवरिया कला में भारती ग्राम संगठन के महिला संवाद में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने भाग लिया. इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUDHIR KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

SUDHIR KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन