नूतन छात्रों का किया अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन
नूतन छात्रों का किया अभिनंदन

औरंगाबाद न्यूज : राजन ममता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में फ्रेशर पार्टी आयोजित

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : राजन ममता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में फ्रेशर पार्टी आयोजित

प्रतिनिधि, औरंगाबाद नगर.

शहर के राजन ममता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के जी फार्मेसी में नूतन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर छात्रों ने नूतन छात्रों को तिलक लगाकर महाविद्यालय प्रांगण में प्रवेश कराया. कार्यक्रम की शुरुआत आरएमजीआइ ग्रुप के डायरेक्टर अंकित राज, राजन ममता डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमित मिश्र, जी फार्मेसी के प्रभारी प्राचार्य निर्भय कुमार और मुख्य अतिथि अशोक आर्य ने दीप प्रज्वलित कर की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज नूतन छात्रों का प्रवेश अब समाज की मुख्य धारा में होने जा रहा है. इस संस्थान द्वारा आपको तराश कर बेशकीमती बनाया जायेगा, ताकि आप समाज को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबल बना सकें. वहीं, अन्य सभी अध्यापकों ने बारी-बारी से सभी छात्रों को महाविद्यालय के नियम से परिचित कराया और शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में सभी सीनियर और नूतन छात्रों की ओर से परिचय के साथ संस्कृति अभिनय का भी प्रदर्शन किया गया. इसमें रिया कुमारी और विनीत कुमार को मिस एंड मिस्टर फ्रेशर घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन