राज्यकर्मी के नाम पर गुमराह कर रही सरकार

Updated at : 02 Mar 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यकर्मी के नाम पर गुमराह कर रही सरकार

औरंगाबाद न्यूज : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल की हुई बैठक

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल की हुई बैठक

औरंगाबाद शहर.

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल की बैठक रविवार को गेट स्कूल के प्रांगण में हुई. प्रदेश महासचिव सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिलेभर के नियोजित शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल हुए. इसमें प्रदेश महासचिव ने कहा कि सरकार साजिश के तहत नियोजित शिक्षकों को पूर्व से मिलने वाले सारे हक को छीनने की दृष्टि से सक्षमता और बनावटी राज्यकर्मी के नाम पर गुमराह कर रही है. वहीं, दूसरी ओर नियोजित शिक्षक के कई नेता भी शिक्षकों को गुमराह करने और डर पैदा करने में पीछे नहीं रहे. नतीजतन, भोले-भाले नियोजित शिक्षक-शिक्षिकाएं साजिश के शिकार हो गये और उन्हें अपनी 20 वर्ष की पुरानी नौकरी को छोड़ देनी पड़ी. क्योंकि, सक्षमता के बाद विशिष्ट शिक्षक बिल्कुल नयी नियुक्ति है. नियोजित शिक्षकों को पहले से मिलने वाला वेतन काफी कम हो गया. ऐसे में नियोजित से विशिष्ट बने शिक्षक पश्चाताप के आंसू बहा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में हाइकोर्ट की ओर से शिक्षकों की मांग समान काम के समान वेतन की जीत हो गयी थी. परंतु, वर्तमान सरकार की ओर से शिक्षकों के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में मामले को ले जाया गया. वहां सरकार द्वारा तरह-तरह की दलील पेश की गयी. राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से साजिश करते हुए समान काम के समान वेतन को बाधित कर दिया गया. वर्तमान सरकार की ओर से कहा गया कि बिहार की जब स्थिति सुधरेगी, तो हम इनको समान काम का समान वेतन दे देंगे.

लेकिन, भोले-भाले नियोजित शिक्षक सरकार की साजिश के जाल में फंसकर समान काम का समान वेतन क्या लेते, वे अपनी पुरानी नौकरी ही छोड़ बैठे और विशिष्ट शिक्षक बन गये. सरकार सिर्फ और सिर्फ नियोजित शिक्षकों को इसीलिए विशिष्ट बनाना चाहती है, ताकि शिक्षकों को मिलने वाले पूर्व से निर्धारित सभी प्रकार के लाभों से वंचित कर दिया जायेे. सभी लाभों से वंचित करने की दृष्टि से राज्य सरकार की ओर से समान काम के समान वेतन को नजरअंदाज करते हुए बनावटी राज्यकर्मी का प्रलोभन देकर सक्षमता के नाम पर नियोजित शिक्षकों से उनका मिलने वाला हक विशिष्ट के रूप में छीन लिया गया.

नियोजित रहकर सुविधाएं लेने का लिया संकल्प

वक्ताओं ने कहा कि अब विशिष्ट शिक्षकों की सेवा बिल्कुल नयी हो गयी है. वह जब से ज्वाइनिंग करेंगे, उनकी ज्वाइनिंग तिथि वही होगी. उनका ग्रेड पे समाप्त कर दिया गया. उनका पे स्केल समाप्त कर दिया गया तथा उन्हें मिलने वाली सारी सुविधाओं को समाप्त कर दिया गया. लेकिन, अभी भी बिहार के लगभग एक लाख से ऊपर नियोजित शिक्षक नियोजन इकाई में ही रहकर नियोजित शिक्षक बनकर अपनी सारी सुविधाओं को लेने का संकल्प लिया है. यदि सरकार हमारी सुविधाओं को अनदेखा करती है, तो मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जायेंगे और मजबूती से लड़ेंगे. जिला सचिव राजिव यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष कैसर नवाब ने कहा कि बिहार सरकार के झांसे में आने वाले नियोजित शिक्षक कहीं का नहीं रह गये. उनका सब कुछ बर्बाद हो गया. अब वह बिल्कुल नयी नौकरी में आ गये हैं. कहा कि नियोजित शिक्षक रहते हुए हमसभी संवैधानिक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे.

बैठक में ये रहे शामिल

बैठक में जिला उपाध्यक्ष शमसी, कृष्णा सिंह, इमरान अंसारी, पवन कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार, जिला सलाहकार भीम सिंह यादव, जिला संयोजक सत्येंद्र पासवान, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह ,बलवंत सिंह, बद्रीनारायण सिंह, श्रीकांत कुमार, नंद गोपाल सिंह, मुकेश कुमार, संजय सिंह, रमेश सिंह, महेंद्र कुमार, नंदलाल राम, सुदामा कुमार, उदय कुमार, जुल्फेकार हैदर अली, सरताज अहमद, रिजवान, अंजू कुमारी, रवीना कुमारी, सुनीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी ,किरण कुमारी, शोभा कुमारी, रूपम कुमारी, पिंकी कुमारी, रीता कुमारी, प्रतिमा कुमारी पू नम कुमारी, रीना कुमारी, कुसुम कुमारी, रेणु कुमारी, संजू कुमारी, सरिता कुमारी, सरस्वती कुमारी, प्रेमशिला कुमारी, शकुंतला कुमारी, अंशु कुमारी, नीलम कुमारी, बबीता कुमारी, रंजू कुमारी, सुशीला कुमारी, रुबी कुमारी, ज्योति प्रभा समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन