ePaper

लगभग दो लाख के सामान की चोरी

Updated at : 04 Sep 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
लगभग दो लाख के सामान की चोरी

टना के संबंध में हाइवे ब्रेकर रेस्टोरेंट शमशेर नगर के केयरटेकर विकास कुमार द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज करायी गयी है

विज्ञापन

दाउदनगर. थाना क्षेत्र के शमशेर नगर स्थित एक रेस्टोरेंट से लगभग दो लाख रुपये का सामान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में हाइवे ब्रेकर रेस्टोरेंट शमशेर नगर के केयरटेकर विकास कुमार द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज करायी गयी है, जिसमें कहा गया है कि उक्त रेस्टोरेंट में अप्रैल 2023 से खान-पान गतिविधि बंद हो गयी है. उस समय से रेस्टोरेंट नवीनीकरण का कार्य जारी है. 28 जुलाई तक पेंटिंग और ईंट जोड़ाई का कार्य हो रहा था. सोमवार को सुबह में जब वे रेस्टोरेंट में पहुंचे तो देखे कि रेस्टोरेंट के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. अंदर बर्तन बिखरा हुआ है और दर्जनों सामान गायब है. इस बात की सूचना रेस्टोरेंट मालिक को दी गयी, जिनके द्वारा दाउदनगर थाना को सूचना दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट में जाकर जांच-पड़ताल की. प्राथमिकी में कहा गया है कि चोरों द्वारा सीसीटीवी का पूरा डिस्प्ले, डीभीआर टीवी, इनवर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, दर्जनों बर्तन व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गयी है. लगभग दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन