गोह विधानसभा का होगा चहुमुखी विकास : विधायक

Published by : SUDHIR KUMAR SINGH Updated At : 17 Jan 2026 6:27 PM

विज्ञापन

अनियमितता के आरोप को बताया निराधार, न्यायालय पर भरोसा

विज्ञापन

अनियमितता के आरोप को बताया निराधार, न्यायालय पर भरोसा

औरंगाबाद ग्रामीण. गोह विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने सिमरा थाना क्षेत्र के सैद बिगहा गांव पहुंचकर पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र मेहता की भाभी के निधन पर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. विधायक ने मृतका के परिजनों को ढाढ़स बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर प्रशासनिक स्तर पर भी मदद दिलायी जायेगी. परिजनों से मुलाकात के बाद विधायक जिला अतिथि गृह पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मुलाकात की. मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि अफवाहों पर उनका ध्यान नहीं हैं. गोह विधानसभा का विकास कैसे हो इसकी चर्चा होनी चाहिए. विधानसभा अंतर्गत जो भी समस्या होगी, उसका निराकरण किया जायेगा. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास सहित अन्य मुद्दों पर विधानसभा में बात रखी जायेगी. यह भी कहा कि गोह विधानसभा से जिला मुख्यालय काफी दूर है. इसीलिए अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर में पोस्टमार्टम की व्यवस्था हो.

आरोपों के पीछे राजनीतिक हताशा

विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि औरंगाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर एनडीए का कब्जा है. केवल गोह विधानसभा सीट से महागठबंधन के विधायक निर्वाचित हुए हैं, जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के बाद कुछ लोग मानसिक रूप से असंतुलित होकर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं और जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है. मतगणना के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीएम) सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही थी. ऐसे में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं है.

न्यायालय पर पूरा भरोसा

विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव को लेकर जो मामला न्यायालय में गया है, उसपर उन्हें पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि न्यायालय का फैसला सर्वमान्य होगा और वे हर स्थिति में न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है. तेजस्वी यादव ने भी गलत तरीके से चुनाव कराने का आरोप एनडीए पर लगाया है. उनके द्वारा लगातार यह सवाल उठाया गया है कि चुनाव गलत तरीके से हो रहा है. गोह से विधायक बनने के बाद लगाया गया आरोप वास्तविकता से अलग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUDHIR KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन