वैश्विक हिंसा व सांप्रदायिकता मानव समाज के अस्तित्व के लिए खतरा : रोजीकांत

Updated:
विज्ञापन
वैश्विक हिंसा व सांप्रदायिकता मानव समाज के अस्तित्व के लिए खतरा : रोजीकांत

दाउदनगर कॉलेज में गांधी दर्शन की 21वीं सदी में प्रासंगिकता विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ

विज्ञापन

दाउदनगर कॉलेज में गांधी दर्शन की 21वीं सदी में प्रासंगिकता विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ दाउदनगर. दाउदनगर महाविद्यालय, दाउदनगर के प्रेमचंद सभागार में प्रधानाचार्य प्रो डॉ एमएस इस्लाम के दिशा-निर्देशन में आइक्यूएसी के अंतर्गत गांधी दर्शन की 21वीं सदी में प्रासंगिकता विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ. दर्शनशास्त्र के सहायक प्राध्यापिका डॉ रोजीकांत ने वर्तमान संदर्भ में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता पर बोलते हुए कहा कि वैश्विक हिंसा और सांप्रदायिकता मानव समाज के अस्तित्व के लिए खतरा है. हमें युद्ध नहीं शांति चाहिए. उन्होंने बच्चों को शांति के मार्ग पर चलने की शपथ दिलायी. सहायक प्राध्यापक डॉ बरुन कुमार चौबे ने महात्मा गांधी द्वारा दिये गये नयी तालीम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से जोड़ते हुए कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति गांधी के विचारों पर आधारित है. असिस्टेंट प्रोफेसर शशांक मिश्र ने महात्मा गांधी के विचारों के वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए शांति के मनोविज्ञान विषय पर अपनी बात रखते हुए छात्रों को महात्मा गांधी की आत्मकथा पढ़ने और उससे आत्मबल की शक्ति को समझने को कहा. अध्यक्षता करते हुए डॉ ज्योतिष कुमार ने महात्मा गांधी पर हुए हमलों की जानकारी देते हुए कहा कि गांधी के विचारों की हत्या संभव ही नहीं है. उन्होंने कहा कि गांधी जी को मारने की कोशिशें आज भी जारी हैं लेकिन गांधी मरते नहीं. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पीआरओ डॉ देव प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण शोध एवं ग्रामीण विकास संस्थान, पटना द्वारा पूरे बिहार के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं स्कूलों में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता पर लेक्चर सीरीज एवं उनके जीवन पर बने मानचित्रों की प्रदर्शनी पूरे एक वर्ष आयोजित किया जासेगा, जिसमें आम जनता खासकर नव युवकों को गांधी जी के दर्शन से परिचित कराया जायेगा. संचालन हिन्दी विभाग के डॉ आकाश कुमार ने किया. मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन