Bihar News: सुबह घर की साफ-सफाई की, फिर चुपचाप… 18 वर्षीय युवती ने इस वजह से की आत्महत्या

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Jan 2025 3:56 PM

विज्ञापन

जांच करती पुलिस

Bihar News: औरंगाबाद जिले में एक युवती ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से चारों ओर मातम पसरा हुआ है. युवती की मां नहीं है और पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के मंगर बिगहा गांव में एक 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी का फंदा लगाकर खुद की जान ले ली. मृतका की पहचान महेंद्र साव की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है. घटना शनिवार की सुबह की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद लक्ष्मी अपनी दादी के साथ सोई हुई थी. सुबह उठी तो घर की साफ-सफाई कर अचानक किसी को सूचना दिए बिना ही वह अपने कमरे में गई और दरवाजा लगा ली.

परिजनों की आवाज आवाज सुन दौड़े ग्रामीण

काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खोली तो परिजनों को शक हुआ. इसके बाद उसके पिता महेंद्र साव ने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाया. काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई और दरवाजा नहीं खुला तो परिजन रोने-बिलखने लगे. इसके बाद उसके पिता ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि लक्ष्मी पंखा लगाने वाली कुंडी से दुपट्टा के सहारे फंदे से झूल रही है. इसके बाद शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. कुछ ग्रामीणों ने घटना की सूचना हसपुरा थाना की पुलिस को दी. सूचना पर हसपुरा थाना अध्यक्ष नरोत्तम घटनास्थल पर पहुंचे और फंदे से झूल रहे युवती के शव को नीचे उतरवाया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आत्महत्या की क्या है वजह

इसके बाद परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार युवती ने घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली. हसपुरा थाना अध्यक्ष नरोत्तम ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. युवती में मां नही है. वो घर की इकलौती बेटी थी. उसके पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें: Aurangabad News : 2025 में जिलेवासियों को कई क्षेत्रों में मिलेगा तोहफा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन