ट्रैक्टर के कैजबिल के साथ नाबालिग सहित चार चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर के कैजबिल के साथ नाबालिग सहित चार चोर गिरफ्तार

गिरफ्तार राजकुमार तिवारी, शुभम कुमार व लक्ष्मण कुमार दाउदनगर के रहने वाले है.

विज्ञापन

ओबरा. खुदवां थाना क्षेत्र के बेगी नाला के समीप पुलिस ने मंगलवार को एक टोटो पर ट्रैक्टर के कैजबिल लादकर ले जा रहे एक नाबालिक सहित चार चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार राजकुमार तिवारी, शुभम कुमार व लक्ष्मण कुमार दाउदनगर के रहने वाले है. एक विधि विरुद्ध किशोर भी शामिल है. ट्रैक्टर का कैजबिल सहित टोटो को जब्त कर लिया गया है. थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि खुदवां बाजार के ग्रामीण बैंक के समीप कुछ लोग एक ट्रैक्टर की कैजबिल चोरी कर बेचने के नियत से ले जा रहे हैं. सूचना पर पीछा किया गया तो खुदवां बेगी नाला के समीप से सभी को गिरफ्तार करते हुए सामानों को बरामद किया गया. पूछताछ में सभी ने चोरी की बात स्वीकार की है. खुदवां गांव निवासी अख्तर आलम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन