नवीनगर को अनुमंडल बनाने समेत ग्रामीणों ने उठाई सड़क, बिजली और सिंचाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Aurangabad News : पूर्व सांसद आनंद मोहन और विधायक चेतन आनंद ने नवीनगर के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया. विकास कार्यों पर हुई चर्चा.

विज्ञापन

Aurangabad News : नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के बसन बिगहा मोड़ के समीप शुक्रवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन और विधायक चेतन आनंद का ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने अभिनंदन किया. इस दौरान दोनों नेताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न बुनियादी समस्याओं से दोनों नेताओं को अवगत कराया और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

स्थानीय से बात करते विधायक चेतन आनंद
स्थानीय से बात करते विधायक चेतन आनंद

नवीनगर को अनुमंडल बनाने की मांग प्रमुखता से उठी

ग्रामीणों ने नवीनगर को अनुमंडल का दर्जा दिलाने की मांग प्रमुखता से रखी. इसके अलावा नवीनगर के दक्षिणी क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था कराने, बिजली की समस्या से निजात दिलाने तथा जर्जर और खराब सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग भी की गई. ग्रामीणों ने क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों को भी गति देने की मांग की और कहा कि बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!

जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का आश्वासन

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा. विधायक चेतन आनंद ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को संबंधित स्तर पर रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और सिंचाई जैसी सुविधाएं ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और इनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी. उन्होंने नवीनगर को अनुमंडल बनाने की मांग को भी मजबूती से आगे बढ़ाने की बात कही.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास

डॉ. आयुषी सिंह तोमर समेत कई स्थानीय नेता रहे मौजूद

नवीनगर की यात्रा के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन और विधायक चेतन आनंद के साथ डॉ. आयुषी सिंह तोमर भी मौजूद रहीं. नेताओं के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं रखीं. इस दौरान नेताओं ने जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाते रहने की बात कही. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह, लोजपा नेता बिट्टू सिंह, युवा नेता श्रीकांत सिंह, पूर्व सैनिक जयेन्द्र सिंह, समाजसेवी दूधनाथ सिंह, कांग्रेस नेता श्यामबिहारी सिंह, रालोमो प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पांडेय समेत कई स्थानीय लोग और ग्रामीण मौजूद थे.

Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण


विज्ञापन
सौरभ कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन