दाउदनगर अंचल में आठ राजस्व कर्मचारियों के बीच 16 हल्कों का नए सिरे से आवंटन

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड सह अंचल कार्यालय

Aurangabad News : दाउदनगर अंचल कार्यालय में आठ राजस्व कर्मचारियों के बीच 16 हल्कों का नया आवंटन किया गया है. अंचलाधिकारी ने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Aurangabad News : दाउदनगर अंचल कार्यालय में नव पदस्थापित राजस्व कर्मचारियों के बीच हल्कों का नए सिरे से आवंटन किया गया है. अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह ने कार्यहित और प्रशासनिक दृष्टिकोण से आठ राजस्व कर्मचारियों को 16 हल्कों की जिम्मेदारी सौंपी है. सभी राजस्व कर्मचारियों को संबंधित हल्कों का प्रभार ग्रहण कर राजस्व कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है.

चार कर्मचारियों का तबादला, छह नए राजस्व कर्मचारियों की हुई पदस्थापना

बताया जाता है कि दाउदनगर अंचल से चार राजस्व कर्मचारियों का तबादला हुआ था, जबकि छह नए राजस्व कर्मचारियों का नव पदस्थापन किया गया है. अंचल में पहले से दो राजस्व कर्मचारी कार्यरत थे. इस प्रकार वर्तमान में कुल आठ राजस्व कर्मचारियों के बीच 16 हल्कों का आवंटन किया गया है.

जानिए किस राजस्व कर्मचारी को मिली किन हल्कों की जिम्मेदारी

हल्का आवंटन के अनुसार राजस्व कर्मचारी परमेश्वर मोची को गोरडीहा एवं संसा, देवेंद्र सिंह को अंछा एवं महावर, दीपक कुमार को तरारी एवं मनार तथा लालदेव कुमार यादव को शमशेरनगर एवं अरई हल्का सौंपा गया है. वहीं, नीरज कुमार सिंह को तरार एवं अकोढ़ा, जयप्रकाश कुमार को कनाप एवं चौरी, निशिकांत कुमार को करमा एवं बेलवां तथा सुरेंद्र कुमार को दाउदनगर एवं सिंदुआर हल्का की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रभार का नियमानुसार आदान-प्रदान करने का निर्देश

अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह ने सभी संबंधित राजस्व कर्मचारियों को पूर्व एवं वर्तमान प्रभार का नियमानुसार आदान-प्रदान करने और प्रभार प्रतिवेदन कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही लंबित राजस्व कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया है.

दाखिल-खारिज और जमाबंदी के कार्यों में आने की उम्मीद

नए सिरे से हल्का आवंटन के बाद दाखिल-खारिज, जमाबंदी, भूमि संबंधी अभिलेखों के संधारण समेत अन्य राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है. इससे अंचल क्षेत्र के लोगों को भूमि एवं राजस्व से जुड़े कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलने की संभावना है.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!


विज्ञापन
ओमप्रकाश

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन