औरंगाबाद में 80 मीटर लंबे तिरंगे के साथ शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा में शामिल भागवत प्रसाद सिंह कॉलेज के विद्यार्थी व शिक्षक
Aurangabad News : औरंगाबाद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कॉलेज के छात्रों ने 80 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. देखें देशभक्ति से भरी इस यात्रा की झलक.
Aurangabad News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के तत्वावधान में औरंगाबाद शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा में बीएड, नर्सिंग समेत कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मी शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति का संदेश दिया.
गांधी मैदान से शुरू होकर ओवरब्रिज तक पहुंची यात्रा
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गांधी मैदान से कॉलेज के डायरेक्टर अभय कुमार सिंह ने किया. गांधी मैदान से निकली यात्रा मुख्य बाजार होते हुए रमेश चौक पहुंची. इसके बाद महाराजगंज रोड से गुजरते हुए ओवरब्रिज तक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया. पूरे मार्ग में विद्यार्थियों के उत्साह और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रहा. यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भी उत्साहपूर्वक स्वागत किया.
80 मीटर लंबा तिरंगा रहा यात्रा का प्रमुख आकर्षण
तिरंगा यात्रा का प्रमुख आकर्षण करीब 80 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा. विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिरंगे को हाथों में लेकर शहर की सड़कों पर कदमताल की. विशाल तिरंगे ने यात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया और राहगीरों व स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया.
तिरंगा देश के गौरव, एकता और संप्रभुता का प्रतीक : अभय कुमार सिंह
कॉलेज के डायरेक्टर अभय कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि भारत के गौरव, एकता और संप्रभुता का प्रतीक है. विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं को देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया.
Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुजीत कुमार सिंह
सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








