पचरुखिया के जंगल से पांच प्रेशर आइइडी किया बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jul 2024 10:05 PM
बम निरोधक टीम की मदद से मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया
मदनपुर. मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुखिया के जंगल से मदनपुर थाना की पुलिस और कोबरा 205 बटालियन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच प्रेशर आइइडी बरामद किया है. जिसे सुरक्षा बलों ने बम निरोधक टीम की मदद से मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया. सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत पचरुखिया, करिबाडोभा और मकरवा के पहाड़ी व जंगली इलाकों से दो दिनों के अंदर यानी छह और सात जुलाई को पांच प्रेशर आइइडी बरामद कर मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया. चार प्रेशर आइइडी दो किलोग्राम व एक आइइडी डेढ़ किलोग्राम का था. इधर, जानकारी मिली कि एसपी स्वप्नाजी मेश्राम के निर्देश पर एएसपी अभियान दिवेश मिश्रा व एसडीपीओ सदर 2 अमित कुमार के नेतृत्व में मदनपुर थाने की पुलिस और कोबरा 205 द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गयी है. छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










