ePaper

किराना दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated at : 26 Jun 2025 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
किराना दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

एक फ्रिज, 20 हजार नकद व अन्य समान जला

विज्ञापन

एक फ्रिज, 20 हजार नकद व अन्य समान जला औरंगाबाद/कुटुंबा. कुटुंबा प्रखंड के महुआ धाम स्थित एक जेनरल व किराना दुकान में अचानक आग लग गयी. इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया. घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. दरअसल घटना महुआ धाम निवासी गोविंद वर्मा के किराने की दुकान में हुई है. दुकानदार गोविंद वर्मा ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह जब दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा तो घर में रहे लोगों में हरकत हुई. घर के परिजन पता करने लगे की धुआं कहां से उठ रहा है. जब घर के बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि दुकान से धुआं निकल रहा है. इसके बाद दुकान को खोलकर देखा तो उसमें आग की लपटे थी. शोर मचाकर घटना की सूचना अन्य परिजन व ग्रामीणों की दी. परिजन व ग्रामीण वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से मोटर पंप के सहारे आग पर काबू पाया गया. आग इतना भीषण था कि आग बुझाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया. गोविंद वर्मा ने बताया कि दुकान में रखा बड़ा फ्रिज, लगभग 20 हजार नकद और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. उन्होंने बताया कि किराना दुकान से ही परिवार का भरण-पोषण होता था. अब आर्थिक स्थिति खड़ा हो गया. दुकानदार गोविंद वर्मा ने बताया कि आगलगी में हुए नुकसान के आकलन के बाद एक आवेदन कुटुंबा थाने की पुलिस और कुटुंबा सीओ व बीडीओ को दिया जायेगा. उन्होंने विभागीय स्तर से मिलने वाली मुआवजा राशि की मांग भी की है. कुटुंबा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने कहा कि आग लगी मामले में जानकारी नहीं है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन