`

Updated:
विज्ञापन
`

्खान निरीक्षक राजू कुमार ने थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध ईंट भट्ठा संचालकों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है

विज्ञापन

रफीगंज.

अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालन करने वाले तीन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. खान निरीक्षक राजू कुमार ने थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध ईंट भट्ठा संचालकों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि रफीगंज थाना क्षेत्र के मौजा वरूणा मंज मेसर्स किसान ईंट उद्योग का संचालन गया जिले के कोच थाना क्षेत्र के महरी गांव निवासी मो फैयजन अंसारी कर रहे थे. मौजा पोगर में मेसर्स एसएस ईंट उद्योग का संचालन रफीगंज निवासी राकेश कुमार यादव एवं मेसर्स मुस्कान ईंट उधोग का संचालन अजीत कुमार कर रहे थे. बिना समेकित खनन स्वामीत्सव एवं विविध अपेक्षित दस्तावेज जमा किए, अवैद्य रूप से लघु खनिज ईट-मिट्टी निष्कासन कर चिमनी भट्टा का संचालन किया जा रहा था. इस व्यवसाय से सरकारी राजस्व की क्षति हो रही थी. साथ ही पर्यावरण को नुकसान हो रहा था. उपरोक्त संचालकों पर ईंट सत्र 2023-24 एवं ईंट सत्र 2022-23 में स्वामिस्व की राशि भुगतान नहीं करने के कारण नीलाम पत्र मुकदमा दायर है. उपर्युक्त भट्ठे का अविधिपूर्ण संचालन किये जाने से बिहार सरकार को राजस्व की क्षति हुई है, जो भट्ठा संचालको से वसूलनीय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन