पॉकेटमारी से पहले ही पकड़ी गयी महिला चोर

Updated:
विज्ञापन
पॉकेटमारी से पहले ही पकड़ी गयी महिला चोर

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चोरी का प्रयास कर रही एक महिला चोर को कुछ लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चोरी का प्रयास कर रही एक महिला चोर को कुछ लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. वैसे महिला शहर के ही एक मुहल्ले की रहने वाली बतायी जाती है. अस्पताल कर्मियों द्वारा महिला चोर को नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज इलाज कराने के लिए कतार में खड़े थे. सुरक्षाकर्मियों द्वारा बारी-बारी से मरीजों को डॉक्टर से दिखाने के लिए भेजा जा रहा था. इसी दौरान नकाब पहनी एक महिला भीड़ के बीच में पहुंची और एक महिला से पर्ची ऑनलाइन कराने को कहा. इसके बाद महिला को शक हुआ. इसका मुख्य कारण है कि पर्ची एनसीडी के बगल के कटता है, तो यह इमरजेंसी वार्ड में भीड़ में कैसे घुस गयी. इसी दौरान उक्त महिला को महिला चोर के हाथ में एक ब्लेड दिखायी दिया. इसके बाद महिला ने शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज पर सुरक्षा कर्मी वहां पहुंचे और महिला चोर को पकड़ लिया. इसके बाद उसे अस्पताल प्रबंधक कक्ष में ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की गयी. इसके बाद अस्पताल प्रबंधक द्वारा नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पर नगर थाने की पुलिस वहां पहुंची और महिला चोर को पकड़कर थाने ले गयी. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला चोर को पकड़ा गया है. मामले में कार्रवाई की जा रही है. अस्पताल प्रबंधक ब्रजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचाने वाले मरीजों को पॉकेटमारों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया जाता रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन