बोदी बिगहा में खेत पटवन करने गये युवक की बिजली करेंट से मौत

परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये ही जलाया शव
औरंगाबाद ग्रामीण. सिमरा थाना क्षेत्र के बोदी बिगहा गांव में बिजली करेंट की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी मनोज मेहता के पुत्र पंचम कुमार मेहता के रूप में हुई है. घटना शनिवार की दोपहर की बतायी जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंचम शनिवार की दोपहर खेत पटवन करने गया था. इसी दौरान किसी तरह करेंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई. इसके कुछ देर बाद ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर मूर्छित पड़े पंचम पर पड़ी, तो शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे. हालांकि, तबतक काफी देर हो चुकी थी. पंचम को मृत पड़ा देख परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे. पता चला कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का दाह संस्कार करा दिया. मिली जानकारी के अनुसार, पंचम गांव में ही रहकर बोरिंग का काम करता था. इसके साथ-साथ वह पिता के साथ खेती-बाड़ी में भी हाथ बंटाया करता था. पंचम दो भाइयों में बड़ा था. पिछले वर्ष ही पंचम की शादी हुई थी. हाल ही में 15 दिन पूर्व उसका एक बेटा जन्म लिया था. इस घटना में 15 दिन के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया. पंचम की मौत से पत्नी समेत अन्य परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, तो गांव में मातम पसर गया. सिमरा थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि मामले में कोई सूचना नहीं है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




