Bihar News: औरंगाबाद में नक्सली व पुलिस मुठभेड़ की सूचना, मदनपुर के पिछुलिया जंगल में कार्रवाई

औरंगाबाद और गया जिले के सीमावर्ती इलाके मदनपुर थाना क्षेत्र के बीच पिछुलिया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है. हालांकि पुलिस ने अभी इसे लेकर कोई सूचना जारी नहीं की है.
औरंगाबाद और गया जिले के सीमावर्ती इलाके मदनपुर थाना क्षेत्र के बीच पिछुलिया जंगल में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ होने की सूचना मिली है.आईजी सहित कई अधिकारियों के कूच करने की जानकारी हैं. हालांकि पुलिस के अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस जगह पर मुठभेड़ शुरू हुई वहां पुलिस की कैंप बनाई जा रही है. इसी कैंप को लेकर नक्सली लगातार दबाव बनाने में लगे हुए हैं. कुछ दिन पहले भी लगातार तीन दिनों तक मुठभेड़ हुई थी.
ज्ञात हो कि नक्सलियों की नकेल कसने के लिए पिछुलिया जंगल में कैंप निर्माण की स्वीकृति मिली है. पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार कैंप निर्माण के लिए क्षेत्र का दौरा भी करते रहे हैं.
( विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है…)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










