छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने वाला कर्मचारी निलंबित

Updated:
विज्ञापन
छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने वाला कर्मचारी निलंबित

राम लखन सिंह यादव कॉलेज के कर्मचारी को भेजा गया अरवल के एसबीएएन कॉलेज दरहेटा-लारी

विज्ञापन

राम लखन सिंह यादव कॉलेज के कर्मचारी को भेजा गया अरवल के एसबीएएन कॉलेज दरहेटा-लारी

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के शाहपुर मुहल्ला स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज के कर्मचारी लालमोहन यादव को महाविद्यालय में छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उन्हें अरवल जिले के एसबीएएन कॉलेज दरहेटा-लारी में स्थानांतरित कर दिया गया है. इसके साथ ही अगले आदेश तक उनका वेतन भुगतान भी स्थगित कर दिया गया है. इसकी सूचना मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलसचिव द्वारा गुरुवार को एक पत्र जारी कर दी गयी है.

कुछ दिन पहले वायरल हुआ था ऑडिय

ोज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर कर्मचारी लालमोहन यादव का एक ऑडियो काफी वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति लालमोहन यादव से छात्रा के साथ आपत्तिजनक बातचीत कर रहा था. हालांकि, लालमोहन यादव ने अपनी गलती को स्वीकार की थी. ऑडियो वायरल होने के बाद छात्र संघ की टीम ने कॉलेज में प्रिंसिपल से जाकर मुलाकात की, लेकिन कॉलेज द्वारा लालमोहन यादव पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई. जानकारी मिली कि ऑडियो वायरल होने के बाद लालमोहन यादव महाविद्यालय से छुट्टी लेकर फरार हो गये. वायरल ऑडियो से संबंधित लाल मोहन यादव से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.

कॉलेज से नहीं मिला न्याय, तो छात्र पहुंचे विश्वविद्यालय

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल ऑडियो के बाद कई बार छात्रों की टीम ने प्रिंसिपल से मुलाकात की. जब प्रिंसिपल द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो छात्रों ने न्याय के लिए मगध यूनिवर्सिटी बोधगया का दरवाजा खटखटाया और कुल सचिव से मुलाकत की. कुलसचिव के समक्ष छात्रों ने अपनी अपनी बातें रखी और आवेदन के बाद वायरल ऑडियो, फोटो साक्ष्य के रूप में दिखाया. इसके बाद मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा कर्मचारी लालमोहन यादव को निलंबित कर दूसरे कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया और अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन