एक रोटी कम खाएं, अपने बच्चों को जरुर पढ़ाएं
Updated at : 21 Apr 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष मनाय गयी
विज्ञापन
दाउदनगर.
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष मनाय गयी. उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहब डॉ आंबेडकर की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया. मुख्य अतिथि के रूप में काराकाट सांसद राजाराम सिंह व विशिष्ट अतिथि के रुप म़ें ओबरा विधायक ऋषि कुमार व जिला पर्षद अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेश यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता टुल्लू रावत ने की व संचालन देव कुमार भारती व शिवसागर रविदास ने किया. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा, वह दहाड़ेगा. इसलिए एक रोटी कम खाएं, अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं. बाबा साहब डॉ आंबेडकर ने दलितों, पिछड़ों व महिलाओं के उत्थान के लिए काफी कुछ किया. आपकी पॉकेट में जो कलम है वह बाबा साहब की ही देन है. संगठन द्वारा दो सूत्री मांगें से सांसद, विधायक एवं जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि से की गयी. भखरुआं मोड़ चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग की गयी. उनके नाम पर शहर में एक पुस्तकालय का निर्माण कराने की मांग की गयी. गायक धर्मेंद्र रविदास ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. मौके पर भाकपा माले जिला सचिव मुनारिक राम, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, हाफिज खुर्शीद आलम, शिक्षक सुखदेव राम, लोजपा (रामविलास) एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, जदयू दलित प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विजय पासवान, रामाशीष टाइगर, मुन्ना कुमार, रौशन कुमार, मोती राम, पवन कुमार, आदर्श कुमार प्रियदर्शी आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




