ePaper

मंत्रोच्चार के साथ हुई महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 19 Jul 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्रोच्चार के साथ हुई महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

बारुण प्रखंड के पौथू में मां वैष्णवी धाम के परिसर में मां वैष्णवी दुर्गा महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में सावन कृष्ण पक्ष अष्टमी व नवमी पर महाआरती का आयोजन किया गया

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. बारुण प्रखंड के पौथू में मां वैष्णवी धाम के परिसर में मां वैष्णवी दुर्गा महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में सावन कृष्ण पक्ष अष्टमी व नवमी पर महाआरती का आयोजन किया गया. महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया संजीव द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. महाआरती का शुभारंभ आचार्यों के सान्निध्य में मंत्रोच्चार के साथ किया गया. आचार्य कामेश्वर शास्त्री, बजरंगी दुबे, गोरखनाथ पांडेय, हरि ओम, विष्णुकांत चतुर्वेदी, धर्मेंद्र दुबे द्वारा मंत्रोच्चार किया गया. पुजारी ब्रजनंदन तिवारी द्वारा पूजा अर्चना करायी गयी. महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्य राघव मंदिर बड़ेम के अध्यक्ष जदयू के वरीय नेता संजीव कुमार सिंह, औरंगाबाद के विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह चाणक्य परिषद के संस्थापक रामानुज पांडेय, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज डेहरी के पूर्व प्राचार्य प्रो विजय कुमार सिंह, अष्टभुजी धाम महोत्सव के संरक्षक अजीत मिश्रा, जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी, भाजपा नेता अजीत शर्मा, समाजसेवी मनोज कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह शामिल हुए. इस दौरान बताया गया कि समिति द्वारा एक माह के अंदर महोत्सव आयोजित किए जाने की योजना है. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पौथू गांव शुरू से ही धार्मिक अनुष्ठानों को कराता रहा है. रामानुज पांडेय ने पौथू के सांस्कृतिक विरासत की चर्चा की व इस स्थल को गया तीर्थ का प्रवेश स्थल बताया. प्रो विजय कुमार सिंह ने माता वैष्णवी के विभिन्न स्वरूपों के साथ यहां हजारों वर्ष प्राचीन मूर्तियों के बारे में भी चर्चा की. मौके पर गुप्तेश्वर तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश सिंह, दिलीप त्रिवेदी, सचिव श्याम बिहारी तिवारी, उपसचिव अश्विनी कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष रवि रंजन त्रिवेदी, हरेंद्र सिंह सहित अन्य की विशेष सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन