ePaper

राजनीतिक भागीदारी देने की मांग

Updated at : 27 Apr 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
राजनीतिक भागीदारी देने की मांग

औरंगाबाद न्यूज : हुंकार रैली में उपस्थिति सुनिश्चित कराने का संकल्प

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : हुंकार रैली में उपस्थिति सुनिश्चित कराने का संकल्प

प्रतिनिधि, दाउदनगर.

बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति का प्रखंड स्तरीय चुनाव एवं प्रतिनिधि सम्मान समारोह बारुण रोड स्थित एक सभागार में आयोजित हुआ. इसकी अध्यक्षता में निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति व संचालन संतोष प्रजापति ने किया. चुनाव पदाधिकारी के रूप में सुरेंद्र प्रजापति उपस्थित थे. समारोह का उद्घाटन अवकाश प्राप्त शिक्षक सूर्य देव प्रजापति, राज्य संगठन सचिव बबन प्रजापति, जिलाध्यक्ष ललन प्रसाद प्रजापति, सचिव गया प्रसाद, कोषाध्यक्ष अमरेश प्रजापति एवं संरक्षक राम प्रवेश प्रजापति ने किया. बताया गया कि नये चुनाव में विनोद प्रजापति को प्रखंड अध्यक्ष, गुप्तेश्वर प्रजापति को सचिव, लौकेश प्रजापति को कोषाध्यक्ष एवं सुनील कुमार प्रजापति को मीडिया प्रभारी चुना गया है. वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि हमें समुचित राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए. इसके लिए एक सूत्र में बंध कर रहना होगा. प्रजापति समाज के उत्थान के लिए जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. बिहार अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य शीला पंडित ने कहा कि 25 मई को पटना के मिलर हाइस्कूल में प्रजापति हुंकार रैली होगी. इसमें अधिक-से-अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करानी है. जो राजनीतिक दल प्रजापति समाज को भागीदारी देगा, उसके साथ में कार्य करेंगे. अन्यथा, विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी उतारने का काम किया जायेगा. मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामावतार प्रजापति, सिकंदर प्रजापति, लाल बहादुर प्रजापति, संजय प्रजापति, अजय प्रजापति, राजदेव प्रजापति, अर्जुन कुमार, शंभू प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, कामेश्वर पंडित, गोपाल प्रजापति, कमला देवी, अमरेंद्र कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन