औरंगाबाद: दाउदनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा शहर

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल पदाधिकारी एवं अन्य

दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. देशभक्ति के नारों और गीतों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

विज्ञापन

Aurangabad Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान के तहत दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. देशभक्ति गीतों, वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयघोष से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, जीविका दीदियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रारंभ हुई. हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े. यह यात्रा ब्लॉक रोड, मौलाबाग रोड होते हुए भखरुआं मोड़ तक पहुंची. इसके बाद यात्रा पुनः मौलाबाग रोड और ब्लॉक रोड से होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया. इस दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में एसडीओ अमित राजन, एसडीपीओ अशोक कुमार दास, प्रखंड प्रमुख विपुल कुमार, बीडीओ मो. जफर इमाम, राजस्व अधिकारी रोहित कुमार, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दीपक पटेल, प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्याम पाठक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार, बीपीआरओ ऋषु राज, सीडीपीओ पवन कुमार एवं जीविका बीपीएम अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रखंड सह अंचल कर्मी प्रमुख रूप से शामिल हुए. इनके अलावा भाजपा शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, राकेश पांडेय सहित अन्य सदस्य भी तिरंगा यात्रा में शामिल रहे.

शिक्षक, छात्र और जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं तथा जीविका दीदियों ने भी तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई. हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया.


विज्ञापन
ओमप्रकाश

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन