औरंगाबाद के धपी पंचायत में लगा सहयोग शिविर, जॉब कार्ड से लेकर आवास और पेंशन तक समस्याओं का हुआ समाधान

Updated:
विज्ञापन
दधपी में सहयोग शिविर में समस्याओं की हुई सुनवाई

लाभान्वित लोगों के बीच जॉब कार्ड वितरण करते मुखिया प्रतिनिधि टुन मेहता व बीडीओ डॉ अवतुल्य कुमार आर्य | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड की धपी पंचायत में 'आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड की ग्राम पंचायत दधपी में राज्य सरकार के 'आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए. अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया. शेष आवेदनों के निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारे का आश्वासन दिया गया.

जॉब कार्ड, आवास और राशन कार्ड से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई

शिविर में जॉब कार्ड वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, भूमि विवाद, आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य जांच, बिजली आपूर्ति और सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई. कई लाभुकों को मौके पर ही जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया, जिससे उनमें खुशी देखी गई.

30 दिनों के भीतर होगा आवेदनों का निष्पादन

दधपी पंचायत की मुखिया अनीता कुमारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है. उन्होंने लोगों से सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की. उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत 30 दिनों के भीतर निष्पादन किया जाएगा.

कार्यालयों का चक्कर लगाने से मिलेगी राहत

प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की.

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में अंचलाधिकारी मो. अकबर हुसैन, कार्यक्रम पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आकृति तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, मुखिया प्रतिनिधि टुन कुमार मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी शिविर में भाग लिया.

औरंगाबाद में आपसी विवाद, लाठी-डंडे चले, एक ही पक्ष के सात लोग घायल, चार की हालत गंभीर


विज्ञापन
Manish Raj Singham

लेखक के बारे में

By Manish Raj Singham

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन