औरंगाबाद में आपसी विवाद, लाठी-डंडे चले, एक ही पक्ष के सात लोग घायल, चार की हालत गंभीर

Author Vinay singh|Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

औरंगाबाद के मदनपुर में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प, सात लोग घायल और चार की हालत गंभीर। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के जुडाही गांव में आपसी विवाद ने बुधवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया. मामूली कहासुनी देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इस दौरान लाठी-डंडों और अन्य साधनों से हमला किया गया. घटना में एक ही पक्ष के सात लोग घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लाठी-डंडों से हमला, सात लोग हुए घायल

घायलों में विनोद भुइयां की पत्नी रागनी देवी, बालजीत भुइयां के पुत्र नीतिश कुमार, सुरेंद्र कुमार के पुत्र सोनू कुमार, प्रसाद रिकियासन के पुत्र भोला रिकियासन, बलदेव रिकियासन के पुत्र दिनेश रिकियासन, रामदेव रिकियासन के पुत्र राजेश रिकियासन तथा लोहर्षि गांव निवासी पूरन रिकियासन के पुत्र रवि रिकियासन शामिल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया गया.

चार घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कुछ घायलों की हालत गंभीर पाई. इसके बाद रागनी देवी, नीतिश कुमार, भोला रिकियासन और राजेश रिकियासन को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच, गांव में बढ़ाई निगरानी

घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि विवाद के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है.

ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है.

औरंगाबाद में दूध लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट, हायर सेंटर रेफर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन