औरंगाबाद मंडल कारा के सजायाफ्ता कैदी की पटना में इलाज के दौरान मौत, जानिए मौत की वजह?

Updated:
विज्ञापन

मंडल कारा औरंगाबाद

औरंगाबाद मंडल कारा में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. 75 वर्षीय सीताराम पासवान हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था.

विज्ञापन

Aurangabad Prisoner Death: मंडल कारा औरंगाबाद में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान जिले के दाउदनगर शहर के पुराना शहर वार्ड संख्या नौ निवासी 75 वर्षीय सीताराम पासवान के रूप में हुई है. वे वर्ष 2005 के आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में जेल में बंद थे और न्यायालय से उन्हें सजा सुनाई जा चुकी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर गया और फिर पटना किया गया रेफर

बताया जाता है कि सीताराम पासवान हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे. 26 जुलाई को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया. गया में इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया था. पटना के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

औरंगाबाद जिले के बारे में जानने के लिए क्लिक करें

इलाज के दौरान हुई मौत

इसी दौरान रात्रि में इलाज के क्रम में सीताराम पासवान की मौत हो गई. घटना की पुष्टि मंडल कारा के जेल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने की है. जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी सीताराम पासवान की तबीयत 26 जुलाई से ही खराब थी. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया था, जहां एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. कैदी की मौत की सूचना के बाद जेल प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की गई.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन