कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Updated at : 02 May 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

उन्होंने जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा क्यों दिया, इसका कारण स्पष्ट नहीं है

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, उन्होंने जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा क्यों दिया, इसका कारण स्पष्ट नहीं है. उन्होंने पार्टी के बिहार प्रभारी को अपना इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने बताया कि वे पार्टी फॉर्म में जानकारी देंगे कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा क्यों दिया है. बताते चलें कि राकेश कुमार सिंह देव प्रखंड के सिलाड़ गांव के रहने वाले हैं. दो वर्ष पहले यानी वर्ष 2023 के मई महीने में उन्हें पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया था. वैसे राकेश उर्फ पप्पू औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2010 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं. पूर्व में वे युवा कांग्रेस के जिला महासचिव व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश तथा झारखंड के युवा कांग्रेस के प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं. संसदीय समिति के अध्यक्ष के साथ उन्होंने काम किया है. पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा उर्फ छोटे साहब, पूर्व सांसद श्यामा सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार आदि के साथ भी उन्होंने काम किया है. कुछ दिनों पहले ही कुटुंबा विधायक राजेश कुमार को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. कुछ दिन पहले ही औरंगाबाद दौरे के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने ओबरा के रहने वाले महेंद्र यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था. पार्टी सूत्रों की मानें तो इसके बाद से जिलाध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ पप्पू नाराज चल रहे थे. हालांकि, उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है. वैसे जिलाध्यक्ष का अपने पद से इस्तीफा देने के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन