ePaper

आम लोग मतदान प्रक्रिया को समझें और जागरूक बनें : एसडीओ

Updated at : 17 Jul 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
आम लोग मतदान प्रक्रिया को समझें और जागरूक बनें : एसडीओ

अनुमंडल कार्यालय में की गयी इवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की शुरुआत

विज्ञापन

अनुमंडल कार्यालय में की गयी इवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की शुरुआत दाउदनगर. दाउदनगर में लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. इवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की शुरुआत अनुमंडल कार्यालय में की गई और सभी मतदाताओं से जुड़ने का अनुरोध किया गया. मतदान प्रक्रिया को समझें और जागरूक बनें. डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी गोह सह ओबरा अमित राजन ने किया. बताया कि यह आयोजन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को मतदान प्रक्रिया से परिचित कराना एवं उन्हें इवीएम और वीवीपैट के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देना है. इस अवसर पर इवीएम और वीवीपैट का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोगों ने स्वयं बटन दबाकर वोट देने की प्रक्रिया को अनुभव किया. इससे मतदाताओं को यह समझने में मदद मिली कि उनका वोट सुरक्षित तरीके से रिकॉर्ड होता है और वीवीपैट पर्ची के माध्यम से वे अपने मत की पुष्टि कर सकते हैं. एसडीओ ने कहा कि डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की स्थापना का उद्देश्य मतदाताओं के बीच से भ्रांतियों को दूर करना एवं विश्वास निर्माण करना है. उन्होंने गोह व ओबरा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील किया कि वे इस केंद्र पर आकर मतदान प्रक्रिया को देखें, समझें और अभ्यास करें, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. उन्होंने विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों, महिलाओं, नये मतदाताओं और वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया कि वे समय निकालकर डेमोंस्ट्रेशन सेंटर अवश्य आये. यह केंद्र आने वाले दिनों में भी नियमित रूप से आम जनता के लिए खुला रहेगा. यहां प्रशिक्षित कर्मियों की टीम हर दिन उपस्थित रहेगी, जो आगंतुकों के सभी प्रश्नों का समाधान करेगी और उन्हें सही जानकारी देगी. मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार,दाउदनगर विधिक संघ के अध्यक्ष निरंजन कुमार, एएलएमटी अरुण प्रकाश, विधि विशेषज्ञ दिवाकर कुमार तिवारी, नाजिर अजय कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन