औरंगाबाद के ओबरा में इंटर कॉलेज का शुभारंभ, विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने कहा- गांव तक पहुंचेगी उच्च शिक्षा

Author Brajesh divedi|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
नवनिर्मित विद्यालय का विधायक द्वारा किया गया उद्घाटन। | Prabhat Khabar Network

नवनिर्मित विद्यालय का विधायक द्वारा किया गया उद्घाटन। | Prabhat Khabar Network

ओबरा प्रखंड में नवस्थापित इंटर कॉलेज का शुभारंभ स्थानीय विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने किया. इस पहल से उच्च शिक्षा अब गांवों तक पहुंचेगी, जिससे ग्रामीण समाज को सशक्त और शिक्षित बनाने में मदद मिलेगी. विद्यालय में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी.

विज्ञापन

Aurangabad News: ओबरा प्रखंड के नवस्थापित इंटर कॉलेज का शुभारंभ शुक्रवार को स्थानीय विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा सूफिया शम्सी ने की. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

उच्च शिक्षा से गांव होंगे सशक्त: विधायक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने कहा कि उच्च शिक्षा की पहुंच गांवों तक होने से समाज जागरूक, शिक्षित और सशक्त बनेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर काम कर रही है.

उन्होंने बताया कि इंटर कॉलेज, छात्रावास, पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षा, छात्रवृत्ति और आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. प्रत्येक पंचायत में इंटर कॉलेज खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है.

विद्यालयों में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी

विधायक ने कहा कि विद्यालय में संसाधनों की किसी भी तरह की कमी होगी तो उसे दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उनका उद्देश्य है कि सभी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें.

उन्होंने प्रधानाध्यापिका सीमा सूफिया शम्सी और सभी शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा समाज का आईना होती है. इसलिए शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का काम करें.

इंटर की पढ़ाई के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा

विधायक ने कहा कि इंटर कॉलेज खुलने से अब स्थानीय विद्यार्थियों को इंटर की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी.

उन्होंने करसावा में डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से पहल कर फिलहाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करसावा में इसकी व्यवस्था कराई गई है. स्थायी भवन निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश जारी है.

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

विधायक ने प्रधानाध्यापिका को जल्द विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालय के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही.

उन्होंने कहा कि यदि विकास कार्यों में कोई कमीशन की मांग करता है तो इसकी शिकायत सीधे उनसे की जाए. ऐसी प्रवृत्ति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

समारोह में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजय कुमार ने किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो नसीम अख्तर, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय सोम, मुकेश मिश्रा, मो इरफानुल हक, सचिव वीरेंद्र पासवान, शिक्षक खुशबू कुमारी सिन्हा, दिलीप कुमार, खुशनुदा नाज, सोनम, रितिका, पुष्पा कुमारी, ब्रजेश कुमार, राकेश कुमार, लवकुश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



विज्ञापन
Brajesh Divedi

लेखक के बारे में

By Brajesh Divedi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन