ePaper

देव में चार स्थानों पर मुख्यमंत्री के संवाद का होगा प्रसारण

Updated at : 10 Aug 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
देव में चार स्थानों पर मुख्यमंत्री के संवाद का होगा प्रसारण

AURANGABAD NEWS.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 अगस्त को विद्युत उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे. इसकी तैयारी पूरे जिले में जोरों पर हो रही है. मुख्यमंत्री सीधा प्रसारण के माध्यम से संवाद करेंगे.

विज्ञापन

देव.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 अगस्त को विद्युत उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे. इसकी तैयारी पूरे जिले में जोरों पर हो रही है. मुख्यमंत्री सीधा प्रसारण के माध्यम से संवाद करेंगे. विद्युत सहायक अभियंता शिवरतन लाल व जेइ संतोष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार वे घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा की है. एक अगस्त से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है. उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विद्युत आपूर्ति प्रशाखा देव में चार संवाद स्थल निर्धारित किये गये हैं. प्रखंड परिसर देव ,पंचायत सरकार भवन बेढनी,पंचायत सरकार भवन पचमो बालूगंज व उच्च विद्यालय पश्चिमी केताकी शामिल है. मुख्यमंत्री के संवाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए सभी संवाद स्थलों पर एलइडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी की व्यवस्था की जायेगी. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधिगण एवं संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी, ताकि यह कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचे और योजना का लाभ राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन