सीएमआर आपूर्ति 52.95%, भुगतान में तेजी के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
सीएमआर आपूर्ति 52.95%, भुगतान में तेजी के निर्देश

मिलरों की धीमी आपूर्ति पर डीएम सख्त

विज्ञापन

मिलरों की धीमी आपूर्ति पर डीएम सख्त

औरंगाबाद शहर. डीएम की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 और रबी विपणन मौसम 2026-27 के तहत धान अधिप्राप्ति, कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) आपूर्ति, किसानों के भुगतान और गेहूं खरीद की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बताया गया कि जिले में सीएमआर आपूर्ति की कुल प्रगति 52.95 प्रतिशत है. इसमें रॉ सीएमआर 49.54 प्रतिशत और पैराबॉयल्ड सीएमआर 66.11 प्रतिशत शामिल है. जिले के लिए 123810 टन सीएमआर का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक 65556 टन की आपूर्ति की जा चुकी है. राज्य स्तरीय समीक्षा के अनुसार जिले में 242.95 करोड़ रुपये देय हैं, जिसमें से 139.16 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 103.79 करोड़ रुपये लंबित है. इस प्रकार भुगतान की प्रगति 57.28 प्रतिशत है. धान खरीद के तहत जिले में 180901 टन से अधिक धान की खरीद की गई है, जिससे बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हुए हैं. भुगतान की प्रक्रिया पीएफएमएस के माध्यम से जारी है.

मिलरों पर सख्ती

समीक्षा के दौरान कुंज बहार राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड, देवांती फूड्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, प्रशांत राइस मिल, नारायण एग्री प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड, श्री राधे कृष्णा एग्रो प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड, जय मां शतचंडी राइस मिल और आदिति देवा मिल्स प्राइवेट लिमिटेड समेत विभिन्न मिलरों की प्रगति की जांच की गई. कुछ मिलरों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप आपूर्ति नहीं करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए लंबित सीएमआर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

भुगतान में देरी नहीं होगी बर्दाश्त

किसानों के भुगतान की समीक्षा में बताया गया कि अधिकांश भुगतान हो चुका है, जबकि शेष मामलों का तेजी से निष्पादन किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर भुगतान लंबित न रहे और बैंक तथा पीएफएमएस के माध्यम से सभी बकाया राशि जल्द जारी की जाए.

गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश

रबी विपणन मौसम 2026-27 के तहत अब तक 818.61 टन गेहूं की खरीद हुई है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 18.17 प्रतिशत है. विभिन्न प्रखंडों से कुल 839.61 टन गेहूं की खरीद की जानकारी दी गयी. कुटुंबा, देव, गोह, रफीगंज, दाउदनगर, बारुण, ओबरा, नवीनगर, मदनपुर और औरंगाबाद प्रखंडों में खरीद प्रक्रिया जारी है. जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद में तेजी लाकर अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्वेतांक लाल, कोऑपरेटिव जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक राजेश कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज चौधरी सहित सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन