ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है. घटना देव थाना क्षेत्र के कुरका गांव की है.

विज्ञापन

देव. ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है. घटना देव थाना क्षेत्र के कुरका गांव की है. परिजनों ने बताया कि कुरका गांव निवासी गुड्डू साव के दस वर्षीय पुत्र विकास कुमार अपने घर के पास साइकल लेकर खड़ा था. इसी दौरान ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हालांकि इस विषय में देव थाना में किसी तरह का कोई सूचना नहीं है और न हीं परिजनों ने कोई आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन