मुख्य पार्षद ने की प्रधान सहायक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की

Updated at : 22 Apr 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य पार्षद ने की प्रधान सहायक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की

अपने ही कर्मी की वजह से नगर पंचायत का ठप है विकास कार्य

विज्ञापन

बारुण. नगर पंचायत बारुण का कार्यालय चर्चा में है. यहां कर्मी अपने मनमाने तरीके से कार्य कर रहे है, जिसका असर विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है. इस मामले में खुद मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षदों ने अपने ही कर्मी के विरुद्ध आवाज उठायी है. मामला बारुण नगर पंचायत में पदस्थापित प्रधान सहायक सह लेखापाल रामइंजोर तिवारी से जुड़ा हुआ है. इनके खिलाफ मुख्य पार्षद के साथ-साथ पार्षदों ने भी मोर्चा खोल दिया है. मुख्य पार्षद के अलावे पार्षद पूजा कुमारी, खुशबू खातून, इरशाद अली, रामशकल गुप्ता, आयुषी कुमारी, शोएबा खातून, फुलमतिया देवी, लीलावती देवी, किरण देवी आदि ने उनपर आरोप लगाते हुए कार्यपालक पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है.मुख्य पार्षद इंदु देवी ने संबंधित अधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है. उक्त पत्र पर पार्षदों का भी हस्ताक्षर है. उनके कार्यालय में प्रतिनियुक्त प्रधान सहायक सह लेखापाल रामइंजोर तिवारी अपने कार्य में काफी लापरवाही बरतते है, जिसके कारण बारुण नगर पंचायत का विकास कार्य अवरुद्ध हो रहा है.साथ ही इनके द्वारा कार्यो में बाधा भी उत्पन की जाती है. प्रधान सहायक के प्रभार अतिरिक्त लेखापाल के भी प्रभार में है,जिससे सारा वित्तीय भुगतान भी उन्हीं द्वारा किया जाता है, लेकिन कार्य मे रुचि न लेने के कारण विकास कार्य अवरुद्ध है. वे कार्यालय भी नहीं आते है. मुख्य पार्षद इंदु देवी ने बताया कि प्रधान सहायक के कार्य में रुचि न लेने के कारण वाहन ठहराव,गली नंबरिंग,होल्डिंग टैक्स,नक्शा सहित अन्य कई कार्य रुके हुए जिसके कारण काफी राजस्व का भी नुकसान हो रहा है. इधर, बारुण नगर पंचायत में उठे मामले के बारे में कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि मामले को लेकर जानकारी मिली है. उनका मूल पदस्थापन दाउदनगर नगर पर्षद में है और नगर पंचायत बारुण में वे अतिरिक्त प्रभार में है. वैसे मामले की शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है.

क्या कहते हैं प्रधान सहायक

प्रधान सहायक रामइंजोर तिवारी ने कहा कि बारुण में उनका अतिरिक्त प्रभार है. नगर पर्षद दाउदनगर से समय मिलने पर वे बारुण जाते है. डायबिटिज पेसेंट होने की वजह से रेगुलर नहीं जा पाते है. 31 मार्च तक का सारा वित्तीय कार्य किलियर है. जो आरोप लगाये गये है वह गलत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन