बोलेरो व बाइक की टक्कर में महिला सहित तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
बोलेरो व  बाइक की टक्कर में महिला सहित तीन घायल

देव थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव के समीप हुई घटना

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण.

देव थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. घायलों में झारखंड के जपला निवासी सुदामा देवी, अनुज कुमार व देव निवासी अंकित कुमार शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल अनुज कुमार ने बताया कि वह अपने घर से सुदामा देवी को बाइक पर बैठाकर देव थाना क्षेत्र के के केताकी गांव स्थित रिश्तेदार के घर जा रहा था. इधर, जानकारी मिली कि अंकित कुमार अपने घर से बोलेरो लेकर किसी काम से देव बाजार जा रहा था. जैसे ही दोनों बम्होरी गांव के समीप पहुंचे, तभी दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इससे बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हो गये. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर तीनों घायलों के परिजन देव अस्पताल पहुंचकर हाल जाना. पता चला कि डॉक्टरों ने तीनों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन