चाकूबाजी के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
चाकूबाजी के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

जिनोरिया बस स्टैंड के पास दो पक्षों में हुई थी चाकूबाजी

विज्ञापन

दोनों पक्षों से तीन नामजद व 10 अज्ञात सहित 13 लोगों को किया गया आरोपित

दाउदनगर.

थाना क्षेत्र के जिनोरिया बस स्टैंड के पास चाकूबाजी के दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जख्मी मृत्युंजय पासवान की पत्नी सीता सुंदर कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है़ इसमें करमा कला निवासी गोविंद सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में सूचक महिला ने कहा है कि उसके पति बाजार करने गये थे. आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और चाकू से प्रहार किया. सिर पर वार किया और भाग गया. इससे सूचक के पति लहूलुहान होकर गिर गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया.

दूसरी, प्राथमिकी करमा कला निवासी मंगल कुमार ने दर्ज करायी है़ इसमें मृत्युंजय पासवान समेत दो नामजद व 10 अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने कहा है कि वह जिनोरिया बाजार में एक किराना दुकान पर सामान लेने के लिए बैठे थे. इसी दौरान आरोपित मृत्युंजय पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा और चाकू से प्रहार किया. जब रोका, तो दाहिने हाथ की उंगली फट गया. इतने में धनांवा निवासी कपिल पासवान ने भी आकर प्रहार किया. सूचक वहां से भागने लगा तो 10 अज्ञात लोग मारने के लिए टूटे. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन