शंकरपुर के समीप रेलवे ट्रैक से अज्ञात महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
शंकरपुर के समीप रेलवे ट्रैक से अज्ञात  महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग रेलवे ट्रैक की ओर टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान उन लोगों ने रेलवे ट्रैक किनारे एक महिला का शव देखा

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण.

गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर शंकरपुर रेलवे गुमटी के समीप पोल संख्या 70/185 के समीप से जम्होर थाना की पुलिस ने एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. संवाद प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हुई थी. जम्होर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग रेलवे ट्रैक की ओर टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान उन लोगों ने रेलवे ट्रैक किनारे एक महिला का शव देखा, जिसके बाद शोरगुल मचाया. घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना जम्होर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर जम्होर थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई. इसके बाद स्थानीय लोगों से जरूरी पूछताछ के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त के लिए जिले के सभी थानों को सूचना दी गयी है. पोस्टमार्टम के उपरांत शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक पुलिस अभिरक्षा में रखा जायेगा. पहचान न होने पर सरकारी प्रावधान के तहत शव का अंतिम संस्कार करा दिया जायेगा. वैसे स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला का शव देखने से ट्रेन से कटकर नहीं आत्महत्या प्रतीत होता है. हालांकि, महिला आसपास की भी देखने से नहीं लगती है. वैसे इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन