साइकिल सवार को बचाने में बाइक पलटी, तीन युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
साइकिल सवार को बचाने में बाइक पलटी, तीन युवक घायल

यलों में अंबा थाना क्षेत्र के गउरा गांव निवासी अंकित कुमार, मनीष कुमार व शुभम कुमार शामिल है

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ के एनएच 139 पर रिसियप थाना क्षेत्र के सड़सी मोड़ के समीप एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में अंबा थाना क्षेत्र के गउरा गांव निवासी अंकित कुमार, मनीष कुमार व शुभम कुमार शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल अंकित ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई मोड़ स्थित पार्क घूमने गया था. पार्क घूमने के बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान बाइक अंकित चला रहा था. जैसे ही तीनों सडसी मोड़ के समीप पहुंचे, तभी अचानक सामने से एक साइकिल सवार व्यक्ति आ गया, जिसे बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस दौरान तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर तीनों घायलों के परिजन रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचे और सभी का हाल जाना. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर, सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी प्राथमिक उपचार के बाद अंकित की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन अंकित को लेकर ट्राॅमा सेंटर वाराणसी चले गये. फिलहाल घायल मनीष और शुभम का इलाज सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन