ePaper

शादी समारोह से लौट रहे बाइक मिस्त्री की दुर्घटना में मौत

Updated at : 28 Nov 2025 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे बाइक मिस्त्री की दुर्घटना में मौत

औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर खरांटी गांव के समीप अज्ञात वाहने से हुई टक्कर

विज्ञापन

औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर खरांटी गांव के समीप अज्ञात वाहने से हुई टक्कर ओबरा. औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ में ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी गांव के समीप शादी समारोह से लौट रहे एक बाइक मिस्त्री की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान ओबरा बाजार के कागजी मुहल्ला निवासी मो गुलाम रसूल के 50 वर्षीय पुत्र मो गफूर के रूप में हुई है. घटना उस समय हुई जब मोहम्मद गफूर अपनी बाइक से बभंडीहा गांव से एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था. दाउदनगर के तरफ से आ रही एक अज्ञात वाहन उसे रौंदती हुई निकल गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ थानाध्यक्ष नीतीश कुमार पहुंचे और घटना की छानबीन की. परिजनों को भी सूचना दी गयी, जिसके बाद बदहवास परिजन पहुंचे और शव देखते ही चीत्कार उठे. हालांकि, घटना के बाद एनएच-139 पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया. थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया व शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. परिजनों ने बताया कि मो गफूर ओबरा में ही बाइक मिस्त्री के तौर पर काम करते थे और उसी काम से अपने परिजनों का भरण पोषण करते थे. लोगों ने बताया कि उसका परिवार अत्यंत गरीब है. सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद परिवार के समक्ष आर्थिक स्थिति का संकट खड़ा हो गया है. वैसे घटना की सूचना मिलते ही ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने परिजनों को सांत्वना देते हुए नकद सहायता राशि उपलब्ध करायी. ओबरा मुखिया सीमा अग्रवाल ने बताया कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र खेवनहार था. परिवहन विभाग को चाहिए कि जल्द ही परिजनों की मुआवजा राशि उपलब्ध कराये. इधर, थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर एक आवेदन प्राप्त किया गया है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. ज्ञात हो कि एनएच पर आये दिन दुर्घटना में मौत होना आम बात बन गयी है. एनएच की चौड़ीकरण को लेकर लगातार विभिन्न संगठनों व आम अवाम मांग उठा रहे है, लेकिन चौड़ीकरण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के अध्यक्ष पुष्कर अग्रवाल, डिकू कुमार, मुकेश शर्मा ने कहा कि एनएच पर लगातार हो रही दुर्घटना से आम लोगों के बीच भय की स्थिति बन गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन