ePaper

सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरायी बाइक

Updated at : 30 Nov 2025 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरायी बाइक

???????

बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

विज्ञापन

बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हसौली बांध के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में टक्कर मार दह, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बाइक सवार की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंड गांव निवासी करण कुमार के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि करण स्ट्राबेरी की खेती करता है. स्ट्राबेरी को कोलकाता भेजने के लिए शनिवार की शाम रामाबांध स्थित बस स्टैंड किसी बस चालक से मुलाकात करने गया था. बस चालक से मुलाकात कर वह अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान हसौली बांध के समीप सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी. इधर, सदर अस्पताल के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इस घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और युवक का हाल जाना. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन