Bihar News: औरंगाबाद के तीन पुलिस अंचलों में इंस्पेक्टर की हुई तैनाती, 1000 से अधिक लंबित कांडों का करेंगे निबटारा

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 14 Feb 2025 3:25 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: औरंगाबाद के तीन पुलिस अंचलों में इंस्पेक्टर की तैनाती की गयी है. इन इंस्पेक्टरों को 1000 से अधिक लंबित कांडों को निबटारा करने की जिम्मेदारी दी गयी है.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद जिले के नौ थानों के लंबित कांडों के निबटारे के लिए तीन पुलिस इंस्पेक्टरों की तैनाती की गयी है. जिले के तीन पुलिस अंचलों से जुड़े तीन-तीन थानों के लंबित कांडों के पर्यवेक्षण की जवाबदेही संबंधित पुलिस इंस्पेक्टरों को दी गयी है. पुलिस सूत्रों से पता चला कि जनवरी महीने के अंत में एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा की थी. उसमें पाया गया कि कई अंचलों में अधिक संख्या में (1000 से ऊपर) कांड लंबित हैं. कांडों के निबटारा के लिए लंबित रहने का मुख्य कारण इनका विलंब से पर्यवेक्षण, ससमय व नियमित समीक्षा न होना है. तीन अंचलों में अधिक संख्या में कांडों के लंबित रहने के कारण अंचल निरीक्षक द्वारा कांडों का ससमय पर्यवेक्षण एवं नियमित समीक्षा करते हुए कांडों का निबटारा नहीं कराया जा रहा है.

पुलिस केंद्र के इन इंस्पेक्टरों की होगी जवाबदेही

पुलिस सूत्रों से पता चला कि एसपी ने पुलिस केंद्र के तीन पुलिस इंस्पेक्टर को अगले आदेश तक चिह्नित थानों में लंबित कांडों के ससमय पर्यवेक्षण, समीक्षा व निबटारे की जिम्मेदारी दी है. इसके तहत मुफस्सिल अंचल के बारुण, जम्होर और फेसर थाने का मुख्यालय बारुण थाना परिसर में बनाया गया है. यहां की जवाबदेही पुलिस केंद्र से पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णानंद को दी गयी है. दाउदनगर अंचल के खुदवां, हसपुरा व देवकुंड थानों का मुख्यालय हसपुरा थाना परिसर बनाया गया है. यहां की जवाबदेही पुलिस केंद्र के पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार को दी गयी है. नवीनगर अंचल के अंबा, कुटुंबा व माली का मुख्यालय कुटुंबा थाना परिसर बनाया गया है और यहां की जवाबदेही पुलिस केंद्र के पुलिस इंस्पेक्टर सूरज कुमार को दी गयी है.

सभी लंबित कांडों की समीक्षा कर….

पर्यवेक्षण एवं निबटारा के लिए लंबित कांडों के मूल अभिलेख की एक प्रति बनाकर संबंधित पुलिस पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे. प्राथमिकी, कांड दैनिकी, निर्गत सभी प्रतिवेदनों इत्यादि की मूल प्रति संबंधित पुलिस पदाधिकारी से प्राप्त कर अपने कार्यालय के मूल अभिलेख में संधारित करेंगे. अपराध अनुक्रमणी, दैनिक प्रतिवेदन आदि सभी अभिलेख पूर्व की तरह अपने कार्यालय में ही संधारित रखेंगे. सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा गया है कि आवंटित सभी थानों के पर्यवेक्षण के लिए लंबित सभी कांडों का पर्यवेक्षण करेंगे एवं निबटारा के लिए लंबित सभी कांडों की समीक्षा कर प्रगति प्रतिवेदन, अंतिम आदेश इत्यादि निर्गत करेंगे.

संसाधन उपलब्ध कराने का भी निर्देश

प्राथमिकी, कांड दैनिकी, निर्गत सभी प्रतिवेदनों आदि की मूल प्रति संबंधित अंचल निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करायेंगे. पुलिस केंद्र के पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) को उपरोक्त पुलिस पदाधिकारी को कार्यालय कार्य करने के लिए आवश्यकता अनुसार पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है. थानाध्यक्ष बारुण, हसपुरा व कुटुंबा को अपने थाना परिसर में संबंधित पदाधिकारी के कार्यालय कार्य करने हेतु दो कमरा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है. उपस्कर शाखा के प्रभारी को सभी बुनियादी संसाधन, कंप्यूटर, टेबल, कुर्सी आदि बुनियादी संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: Bihar News: भागलपुर में अनशनकारी छात्रों ने प्रॉक्टर से नहीं की बात, अनशन पर बैठे कई छात्र-छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन