Bihar News: आंगन में बैठकर खाना खा रहा था पति, कमरे में फंदे से झूलता मिला पत्नी का शव

Updated:
विज्ञापन
bihar suicide news

सुसाइड की सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है. घटना के पीछे का कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के ठेकू टोले नोनिया बिगहा गांव में पारिवारिक कलह में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. चर्चा है कि महिला पंखे के सहारे फंदे से झूल गयी. वैसे मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी लालू यादव की पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की सुबह की बतायी जाती है. हालांकि घटना के पीछे का कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के भसूर कृष्णा यादव ने बताया कि सविता का पति लालू यादव ट्रक चालक है. दो दिन पहले ही उसका पति बाहर से घर आया है.

आंगन में बैठकर खाना खा रहा था पति

गुरुवार की सुबह लालू की पत्नी सविता खाना बनायी और घर के आंगन में लालू को थाली में खाना परोस कर खाने को दिया, इसके बाद लालू आंगन में बैठकर खाना खा रहा था और उसकी पत्नी अंदर कमरे में बैठी हुई थी. खाना खाने के बाद जब लालू अंदर कमरे में गया, तो देखा कि उसकी पत्नी पंखे में फंदे से झूल रही है. इसके बाद पति ने शोरगुल मचाकर घटना की सूचना घर के अन्य परिजनों व स्थानीय लोगों को दी. सूचना पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. कुछ ग्रामीणों ने घटना की सूचना नवीनगर थाने की पुलिस को दी, जिसके बाद नवीनगर थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और फंदे से झूल रही महिला के शव को उतरवाया. इसके बाद पुलिस परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

Also Read: Bihar News: पटना में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को दौड़ाकर मारी गोली, फिर फायरिंग करते हो गए फरार

कमरे में फंदे से झूलता मिला पत्नी का शव

इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के ���ीच विवाद चल रहा था. हालांकि, घटना के पीछे का कारण क्या है यह स्पष्ट नहीं है. नवीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. मृतका का पति ट्रक चालक है. दो दिन पूर्व ही वह घर आया था. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. मामले में मृतका के पिता द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है. परिजनों ने बताया कि मृतका के दो बेटे अभिषेक, गोरा व एक पुत्री अनुष्का है. घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है तो ही गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन