औरंगाबाद में सीटी बजाओ, स्कूल चलो' अभियान से बढ़ी बच्चों की उपस्थिति, घटी ड्रॉपआउट दर

Updated:
विज्ञापन

सीटी बजाते स्कूल जाते स्कूली बच्चों

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

'सीटी बजाओ, स्कूल चलो' अभियान के तहत बच्चे सीटी बजाकर स्कूल पहुंचते हैं, जिससे बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है और ड्रॉपआउट दर में कमी आई है. यह अभिनव पहल सामुदायिक सहयोग से सफल हो रही है.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद शहर में मदनपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, सलैया में बच्चों की नियमित उपस्थिति और ठहराव बढ़ाने के लिए शुरू किया गया 'सीटी बजाओ, स्कूल चलो' अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता की इस अभिनव पहल का सकारात्मक असर विद्यालय में साफ दिखाई देने लगा है. अभियान के बाद विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ी है और ड्रॉपआउट की संख्या में कमी आई है.

विज्ञापन

सीटी की आवाज पर टोली बनाकर पहुंचते हैं बच्चे

अभियान के तहत छात्र प्रतिदिन सुबह गांव की गलियों में सीटी बजाते हुए निकलते हैं और अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हैं. सीटी की आवाज सुनकर अन्य नामांकित बच्चे भी घरों से निकलकर टोली में शामिल हो जाते हैं और साथ-साथ विद्यालय पहुंचते हैं. इसके लिए सलैया, बैजू बिगहा, जई बिगहा, अररूआ, हरि बिगहा और भुइयां बिगहा गांव के तीन-तीन बच्चों को सीटी उपलब्ध कराई गई है.

सामुदायिक सहयोग से सफल हो रहा अभियान

प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है. विद्यालय का उद्देश्य केवल नामांकन बढ़ाना नहीं, बल्कि हर बच्चे को नियमित रूप से विद्यालय से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और अभिभावकों के सहयोग से यह अभियान लगातार सफल हो रहा है.

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है और विद्यालय के प्रति सकारात्मक माहौल बना है. मुखिया मनोज चौधरी ने भी इस पहल को अनुकरणीय बताया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि "सीटी की आवाज केवल बच्चों को नहीं, बल्कि पूरे समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश है. हमारा लक्ष्य है कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन