Bihar News: पत्नी से झगड़ा के बाद पागल हुआ पति, अपनी दो नाबालिग बेटियों का रेता गला

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :23 Dec 2024 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
aurangabad latest news| father cut the throats of his two minor daughters

हमले में घायल बच्ची

Bihar News: औरंगाबाद जिले में एक पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला रेत दिया है. जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से पत्नी से उसका विवाद चल रहा था. उसी आक्रोश में उसने घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला रेत दिया है. यह घटना जिला के मदनपुर संगत रोड की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से उसका विवाद पत्नी से चल रहा था. इसी को लेकर उसने अपनी दोनों नाबालिग बेटियों की हत्या करने का प्रयास किया. आरोपी इतना आक्रोश में था कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है.

आरोपी ने पुलिस टीम पर भी किया हमला

यह घटना रविवार देर रात की है. जिले के संगत रोड निवासी बढ़नी राज सिंह के पुत्र सुमित सिंह उर्फ छोटू सिंह ने अपनी 7 वर्षीय बेटी अर्पिता कुमारी एवं 3 वर्षीय बेटी आराध्या कुमारी का गला चाकू से रेत दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मदनपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रशिक्षु दरोगा पप्पू पासवान पर भी चाकू से हमला कर दिया. जिसमें दोनों जख्मी हो गए. इस घटना में सुमित सिंह भी जख्मी हो गया. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराया गया.

Also Read: पटना में श्राद्धकर्म की भीड़ में छिपे थे शूटर, दो लोगों को उतारा मौत के घाट

पत्नी से चल रहा था आपसी विवाद

चिकित्सक डॉक्टर कुमार जय ने नाबालिग लड़कियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सुमित को अपनी पत्नी से कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था. इसी विवाद में अपने दोनों नाबालिक बच्चियों का चाकू से गला रेत कर हत्या करने का प्रयास कर रहा था. इसी बीच पुलिस ने पहुंचकर सुमित को हिरासत में ले लिया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन