Patna News: पटना में श्राद्धकर्म की भीड़ में छिपे थे शूटर, दो लोगों को उतारा मौत के घाट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Dec 2024 1:40 PM
Bihar Crime (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Crime News: पटना के दानापुर में शनिवार की रात अपराधियों ने दो लोगों पर गोलीबारी कर दी. जिसमें छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ दही गोप और विकास उर्फ गोरख राय की मौत हो गई.
Bihar Crime News: पटना के दानापुर में शनिवार की रात अपराधियों ने छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ दही गोप और विकास उर्फ गोरख राय को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है. इस वारदात में गोरख की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दही गोप ने अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह दम तोड़ दिया. यह घटना दानापुर थाना क्षेत्र के पेठिया बाजार मोहल्ले की बताई जा रही है. दही गोप की मौत की पुष्टि एएसपी भानु प्रताप सिंह ने की है.
शनिवार की रात घटनास्थल से पुलिस ने खोखे और संदिग्ध हालत में सड़क किनारे खड़ी बाइक बरामद की है. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर आकर जांच की. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों का पता लगाया जा रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
श्राद्धकर्म में शामिल होने गए थे दही गोप
बता दें कि दही गोप एक श्राद्धकर्म में शामिल होने पेठिया बाजार गए हुए थे. पेठिया बाजार मोहल्ले में मनोज कुमार के पिता का श्राद्धकर्म था. जहां दही गोप को गोली मारी गई वहां से उनका घर काफी नजदीक है. मोहल्ले की गली के मोड़ पर काफी भीड़ थी. दही गोप और गोरख राय वहां खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे.
Also Read: सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ी कार्रवाई, पटना से दो और अभ्यर्थी गिरफ्तार…
इसी बीच शूटर भीड़ में शामिल हो हुए और नजदीक से दही गोप को गोली मार दी. उन्हें तीन से चार गोली मारने की बात सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार सभी गोलियां गर्दन और उसके ऊपर मारी गई थी. वहीं गोरख के सीने में अपराधियों ने गोली मारी है. पुलिस ने गोरख के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










