बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 : औरंगाबाद बनेगा नवाचार का केंद्र

Updated:
विज्ञापन
बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 : औरंगाबाद बनेगा नवाचार का केंद्र

29 जुलाई को जुटेंगे हजारों बिजनेस आइडिया

विज्ञापन

29 जुलाई को जुटेंगे हजारों बिजनेस आइडिया रफीगंज. उद्योग विभाग स्टार्टअप बिहार, बिहार सरकार द्वारा बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रदेश भर से 10,000 बिजनेस आइडिया आमंत्रित करना है. यह फेस्टिवल तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा.जिला स्तर एवं प्रमंडल स्तर आयोजित होने के बाद राज्य स्तर पर पटना में इसका समापन होगा. इस फेस्टिबल के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार, 10 लाख तक की फंडिंग, मेंटोरशिप और विभिन्न उद्यमी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा मिल सके.औरंगाबाद जिले में इस फेस्टिवल का आयोजन 29 जुलाई को कासमा स्थित राजकीय अभियन्त्रण महाविद्यालय, औरंगाबाद के ऑडिटोरियम में किया जाएगा.इस आयोजन की जिम्मेदारी राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के स्टार्टअप सेल को सौंपी गई है.अब तक प्राप्त आइडियाओं की संख्या के आधार पर औरंगाबाद जिला पटना के बाद पूरे बिहार में दूसरे स्थान पर है.इस उपलब्धि के पीछे स्टार्टअप सेल इंचार्ज प्रो आनंद राज एवं उनकी टीम की प्रमुख भूमिका रही है, जिन्होंने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में सघन अवेयरनेस सेशन और बूट कैंप आयोजित कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया है. प्रतिभागी अपने आइडिया के पंजीकरण में सहयोग के लिए स्टार्टअप सेल कोऑर्डिनेटर आनन्द कुमार से संपर्क कर सकते हैं.राजकीय अभियन्त्रण महाविद्यालय औरंगाबाद के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मणि ने बताया कि संस्थान को बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 की मेजबानी का अवसर मिलना गौरव का विषय है. यह आयोजन जिले के युवाओं को अपने नवाचार को प्रस्तुत करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है. हमारा स्टार्टअप सेल प्रतिभागियों को हर संभव सहयोग देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है.हम चाहते हैं कि औरंगाबाद स्टार्टअप के क्षेत्र में पूरे बिहार में अग्रणी भूमिका निभाये. जिला उद्योग केंद्र, औरंगाबाद के महाप्रबंधक मो अफ्फान ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस मुहिम से जुड़ने का आग्रह किया.इस दौरान राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, औरंगाबाद के छात्रों में फेस्टिवल को लेकर अत्यधिक उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन