Bihar Crime News : औरंगाबाद में महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाया Video, धर्म परिवर्तन का भी डाला दबाव
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 16 Jul 2024 10:33 PM
Muzaffarpur News
Bihar Crime News : औरंगाबाद में एक घिनौनी घटना सामने आई है .एक युवक ने एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके मोबाइल से कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद किए हैं. यह घटना जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र की है.
Bihar Crime News : औरंगाबाद में एक घिनौनी घटना सामने आई है. एक युवक ने एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके मोबाइल से कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद किए हैं. यह घटना जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र की है.
महिला के साथ दुष्कर्म
बिहार के औरंगाबाद जिले से महिला का अश्लील बनाकर शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक के मोबाइल फोन से तीन-चार लड़कियों के अश्लील वीडियो भी मिले हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन के मुफस्सिल थाना के बारह पत्थर निवासी समसुजोहा के पुत्र हिफजु रहमान के रूप में की गई है.
महिला अपने मायके जा रही थी
एक घरेलू विवाद में महिला का ससुराल में झगड़ा हुआ. ससुराल वालों ने गुस्से में आकर महिला को रात में ही घर से निकाल दिया. महिला अपने मायके जाने के लिए निकल पड़ी. महिला का मायका ढिबरा थाना क्षेत्र के बालूगंज बाजार से काफी दूर है. जैसे-तैसे कर महिला बालूगंज तो पहुंच गई, लेकिन रात होने की वजह से उसे घर जाने के लिए कोई सवारी नहीं मिली. इस बीच आरोपी, जिसे महिला पहले से नहीं जानती थी, वो आया और महिला से बात करने लगा.
आरोपी ने धर्म परिवर्तन का डाला दबाव
बातचीत के क्रम में महिला ने उसे अपनी सारी बातें बता दी. आरोपी अकेली महिला को देख उसके साथ सहानुभूति जताते हुए यह कह कर अपने साथ उसे किराए के कमरे पर ले गया कि रात भर यहां रह लो, सुबह गाड़ी मिलेगी और फिर तुम घर चली जाना. महिला के पास कोई और विकल्प नहीं था. ऐसे में वो उस युवक के साथ उसके कमरे पर चली गई. वहां युवक ने महिला को नशीला पदार्थ मिला हुआ पानी पीने के लिए दिया. पानी को पीकर महिला बेहोश हो गई. बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो बना लिया। सुबह होते ही महिला अपने मायके चली गई. महिला ने मायके पहुंचते ही पुलिस से शिकायत दर्ज करायी. पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बदौलत पुलिस आरोपी का भंडाफोड़ कर पायी. आरोपी के मोबाइल फ़ोन से 3-4 अश्लील वीडियो बरामद किए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










