Aurangabad News: शिक्षा के मंदिर में छात्रा के साथ शिक्षक ने किया अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 16 Jul 2024 9:06 PM
Aurangabad News: शिक्षा के मंदिर में छात्रा के साथ शिक्षक ने किया अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया औरंगाबाद जिला के एक विद्यालय में शिक्षक के द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है.
Aurangabad News: शिक्षा के मंदिर में छात्रा के साथ शिक्षक ने किया अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया औरंगाबाद जिला के एक विद्यालय में शिक्षक के द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. विद्यालय के शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने की शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से किया. जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और सैकड़ों की संख्या में एकजुट होकर स्कूल को घेर लिया. जिसको देख स्कूल के प्रधानाध्यापक ने मेन दरवाजे को बंद करवा दिया.
आक्रोशित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे, आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में ले लिया. वहां के स्थानीय लोग आक्रोशित हो कर विद्यालय को घेर लिया.
अभिभावक ने शिकायत दर्ज करायी
छात्रा के अभिभावक ने आरोपी शिक्षक की शिकायत किया की मनोज कुमार प्रजापति विद्यालय के सभी छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता है, जो असहनीय है. वहीं पुलिस की ओर से बताया गया की विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी शिक्षक मनोज कुमार प्रजापति को हिरासत में लिया. आरोपी के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. काग़ज़ी प्रकिया पूरा करते ही आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










