राशन नहीं मिलने पर लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
राशन नहीं मिलने पर लाभुकों ने  प्रखंड कार्यालय पहुंचकर किया हंगामा

बीडीओ से लगायी गुहार, डीलर की मौत के बाद पुत्र पर मनमानी का लगाया आरोप

विज्ञापन

बीडीओ से लगायी गुहार, डीलर की मौत के बाद पुत्र पर मनमानी का लगाया आरोप देव. प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल सह आपूर्ति कार्यालय के समक्ष लाभुकों ने हंगामा के साथ डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया. पता चला कि कुरका गांव के डीलर नवल किशोर मिश्रा के निधन के बाद उनके पुत्र अभिषेक मिश्रा पर चार माह का राशन नही देने का आरोप लगाते हुए लाभुक अंचल सह आपूर्ति कार्यालय पहुंचे थे. लाभुकों ने पहले तो जमकर बवाल काटा. हालांकि, आपूर्ति पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण लाभुकों ने कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी. आपूर्ति पदाधिकारी की अनुपस्थिति में लाभुक बीडीओ के पास पहुंचे और डीलर के पुत्र की मनमानी को लेकर शिकायत की. वैसे लाभुक अंगूठा लगवाकर राशन नही दिये जाने से काफी नाराज थे. लाभुकों की माने तो डीलर की ओर से मई, जून, जुलाई व अगस्त माह का राशन देने के नाम पर बड़ी संख्या में लाभुकों का अंगूठा लगवाकर पर्ची निकलवाया गया, लेकिन राशन नहीं दिया गया. हर दिन टाल मटोल की नीति अपनायी गयी. अंतत: लाभुकों का धैर्य जवाब दे गया. लाभुक पिंटू राम, कामता ठाकुर, शिवपूजन राम, नजमा खातुन, सकीला बानो, शिवकुमार राम, कमलेश सिंह, कपिल राम, मंजू देवी, सरोजनी देवी, मैत्री देवी आदि ने कहा कि डीलर नवल किशोर की मौत के बाद उनके पुत्र अभिषेक मिश्रा ने गलत तरीके से उनलोगों से मई, जून, जुलाई व अगस्त माह का अंगूठा लगवा लिया. बावजूद राशन नहीं दिया गया. इस मामले में आपूर्ति पदाधिकारी सीटू सिंह ने बताया कि कार्यालय में मामले की शिकायत से संबंधित आवेदन की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जायेगी. बीडीओ मीरा कुमारी ने बताया कि लाभुकों द्वारा आवेदन दिया गया है. शीघ्र जांचकर कार्रवाई की जायेगी. इधर, डीलर ने आरोप को बेबुनियाद बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन